तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर 22 वर्षीय युवक हुआ घायल।



       अयोध्या पूरा कलंदर थाना अंतर्गत शुभकामना सिटी के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर 22 वर्षीय युवक हुआ घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश पुत्र शिव प्रकाश आयु 22 वर्ष निवासी नयापुरा भद रसा थाना पुरा कलंदर जनपद अयोध्या बीती रात 8:00 बजे शहर से अपने घर बाइक द्वारा जा रहा था की सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारकर 22 वर्षीय सत प्रकाश को घायल कर दिया घायल की सूचना क्षेत्रवासियों द्वारा 108 एंबुलेंस को दी गई तत्काल पायलट संतोष सिंह इएमटी राजा बाबू द्वारा तत्काल घायल युवक को रात्रि 8:25 पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जा इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक द्वारा युवक के गंभीर चोट आने के कारण भर्ती कर उपचार किया जा रहा वही इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे फार्मेसिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा घायल हुए युवक की सूचना पुलिस मेमो बनाकर कोतवाली नगर भिजवा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने