अयोध्या।अधिवक्ता संघ फैजाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्रिवेदी ने अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करके चुनावी महासमर मे कूदे। अपने प्रभावी व्यक्तित्व के चलते श्री त्रिवेदी हमेशा वकालत खाने में अपनी अलग पहचान रखते हैं वे फैजाबाद अधिवक्ता संघ को पूरे देश में मॉडल संघ की परिकल्पना साकार करके इसे अयोध्या की गरिमा के अनुरूप सवारने के लिए सभी सम्मानित मतदाता अधिवक्ताओं से एक बार पूर्ण समर्थन के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं उनके नामांकन के अवसर पर पर एल्डेस्ट कमेटी के चेयरमैन श्रवण कुमार मिश्र सदस्य त्रिलोकी नाथ द्विवेदी खान राकेश वैद्य सहित एक दर्जन अधिवक्ता मौजूद रहे उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए बताया है कि अधिवक्ताओं के हित के लिए उनकी लाभकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन उनकी कल्याण निधि एस एम आर एफ उनके सम्मान सुरक्षा आदि का विशेष ध्यान रखा जाएगा सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पुरुष एवं महिला अधिवक्ताओं के बिना भेदभाव के सबके साथ सामान्य व्यवहार करके फैजाबाद अधिवक्ता संघ की गरिमा को अक्षुण्य रखा जाएगा।
फैजाबाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद की राकेश त्रिवेदी ने ठोकी दावेदारी चुनावी महासमर में कूदे।
byManas Samachar
-
0