अयोध्या। 63 बटालियन सीआरपीएफ के प्रयास से 63 बटालियन के नवीन मंडी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू किया गया जिसमें जिलाधिकारी महोदय नीतीश कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत बर्मा , कमांडेंट 63 बटालियन सीआरपीएफ छोटे लाल, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, डीके सिंह ब्लड बैंक मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे कारगिल दिवस के मौके पर एक व्यक्ति द्वारा दिया गया खून से कई व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती है इस मुहिम को लेकर जिलाधिकारी , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर इत्यादि ने बार -बार प्रशंसा किया और 63 बटालियन सीआरपीएफ शिविर कार्यक्रम की काफी ज्यादा सराहना किया।