मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत।


              रूदौली-अयोध्या। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान हुई मौत।
6 जुलाई की शाम को पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सरैठा में हुई थी पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट। जिसमे एक पक्ष के पूर्व ग्राम प्रधान ने दूसरे पक्ष के जय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह चौहान पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर कर दिया था।
             युवक जय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हालत गंभीर देख स्थानीय चिकित्सकों ने किया था ट्रामा सेंटर लखनऊ रिफर जहां चल रहा था गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज। इलाज के दौरान हुई घायल युवक जय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की मौत। मृतक के परिजनों में मचा हाहाकार। प्रकरण में पटरंगा पुलिस मृतक की पत्नी की तहरीर पर पहले ही दर्ज कर चुकी है पूर्व ग्राम प्रधान व उनके दो अन्य सहयोगियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने