एसएसपी से मिला रालोद का प्रतिनिधि मण्डल।



           अयोध्या । राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमण्डल शुक्रवार को रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी को अयोध्या आगमन पर बधाई दिया। इसके बाद मृतक शिक्षिका सुप्रिया वर्मा हत्या कान्ड से जुड़े तमाम मुद्दों पर वार्ता किया । वार्ता करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह ने मुख्य रूप से मृतक शिक्षिका के मरणोपरांत जो अवैध सम्बन्ध का बदनामी का दाग उनके दामन पर लगाया है। उसकी गम्भीरता से जांच कर उसका साक्ष्य देने की मांग की साक्ष्य न मिलने की स्थिति में पुनः प्रेस नोट जारी कर उनके दामन पर लगे बदनामी के दाग से छुटकारा दिलाने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा की यदि त्वरित कार्यवाही न की गई तो इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री को फैक्स किया जायेगा और डीजीपी लखनऊ से मुलाकात किया जायेगा। प्रतिनिधि मंडल में चौधरी रामसिंह पटेल, रामशंकर वर्मा, नेतराम वर्मा, राममनोहर वर्मा, सुरजीत वर्मा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने