रामनगरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, डीएम कमिश्नर, एस एस पी सहित जिले के आलाधिकारी रहे मौजूद।



अयोध्या।  जहां संपूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तो वहीं केंद्र सरकार के द्वारा अभियान चलाकर हर घर तिरंगा का उत्सव मना के आजादी की स्वच्छता वी अमृत महोत्सव के तर्ज पर मनाया जा रहा है जिसके तहत पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है राम नगरी में भी  जिला प्रशासन की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई जल और थल दोनों जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई सबसे पहले दीपोत्सव स्थल यानी राम की पैड़ी पर अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार कमिश्नर रनदीप रीनेवा अयोध्या के एसएसपी प्रशांत वर्मा अयोध्या धाम के सीईओ डॉ राजेश तिवारी की मौजूदगी में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पहले तो राम की पैड़ी पर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए उसके बाद सरयू में करीब तीन दर्जन नाव पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए करीब एक दर्जन एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की नाव सरयू में तैनात की गई थी सुरक्षा की दृष्टि से।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने