मयाबाज़ार-अयोध्या। गोशाईगंज नगर के उत्तरी छोर पर रेलवे लाइन के किनारे स्थित हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने पर रविवार को सालाना उर्स जश्न के माहौल में धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सुबह कुरानख्वानी, ग़ुस्ल, सन्दल व, चादरपोशी, गागर शरीफ, नजरों- नियाज़ वा लंगरे - आम देर रात तक चलता रहा। तथा शरीफ परवाज़ कानपुर और रुकसाना बानों नागपुर के बीच पूरी रातभर जवाबी कव्वाली का शानदार मुकाबला चलता रहा।और अन्त में सुबह 4 बजे कुलशरीफ का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ। जिसमें जिगिनियाँ सरजमीं आस्ताने के ख़ादिम मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी, मोहम्मद कैफ इदरीशी, अय्यूब वारसी , हाफ़िज़ वा कारी नियाज़ अहमद, हाफ़िज़ वासिद अली,जुम्मन अली, मन्टू, इरफान अली , वा मोहम्मद अरमान सहित आदि बड़ी संख्या में लोगों ने मुल्क में अमन चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआयें माँगी।
हज़रत मोहम्मद इलाही शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स हुआ सम्पन्न।
byManas Samachar
-
0