राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य के परासरण पहुंचे अयोध्या।



          अयोध्या। भगवान श्री राम लला का सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ने वाले श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर सदस्य के परासरण पहुंचे अयोध्या। हनुमानगढ़ी राम जन्मभूमि में किया दर्शन पूजन। भगवान श्री राम लला की आरती में हुए शामिल। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की ली जानकारी। आज अयोध्या में ही रहेंगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी केशव परासरण। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बयान। केशव परासरण इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में रह चुके हैं उनके सलाहकार। हिंदू कानून के हैं जानकार। राम लला के लिए सुप्रीम कोर्ट में 16 घंटे खड़े रहकर बहस किया है वयोवृद्ध के परासरण ने। रामलला के पक्ष में आया था निर्णय। 26 नवंबर 2020 को रामलला के जीत का न्यायालय के आदेश की कापी रामलला को समर्पित करने आए थे अयोध्या। तत्कालीन कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति को रामलला की तरफ से स्वीकार करते हुए रिकॉर्ड रूम में रखा था। अयोध्या आकर वयोवृद्ध के परासरण ने जताई थी अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद अयोध्या भ्रमण की इच्छा। अयोध्या पहुंचे के पर आश्रम में रामलला के परिसर में किया दर्शन पूजन।विराजमान रामलला की उतारी आरती।मंदिर निर्माण की प्रगति से हुए रूबरू। गोलाघाट स्थित मद्रास की परंपरा का अम्मा जी के मंदिर में करेंगे दर्शन। सरयु आरती में होंगे शामिल।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने