संगीत साधक मन्नू लाल जी को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि।



          अयोध्या। प्रसिद्ध संगीतज्ञ स्वर्गीय श्री मन्नू लाल जीके पुण्यतिथि के अवसर पर संगीत जगत के कलाकारों के द्वारा स्वरांजलि कार्यक्रम  के माध्यम से संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जगत हॉस्पिटल के डॉ एस एन द्विवेदी डॉ ज्योति सिंह ने गुरु मन्नूलाल के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्पांजलि कर किया । कार्यक्रम में प्रसिद्ध मृदंग वादक पंडित राजकुमार झा एवं शास्त्रीय गायिका कल्पना एस बर्मन जी पंडित सत्य प्रकाश मिश्रा जी और पंडित देव प्रसाद पांडे जीने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि संगीत के माध्यम से दीया एवं गुरु मन्नूलाल जी के शिष्यों में अपर्णा यादव विजेंद्र सिंह पीयूष दीक्षित अक्षत सिंह विवेक जोशी साकेत श्रीवास्तव अमर सागर अर्पित पांडे ने अपने गुरु को स्वरों के माध्यम से अपने भाव को समर्पित किया तदोपरांत वरिष्ठ पुत्र प्रसिद्ध तबला वादक संजय कुमार  एवं सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । मंच का संचालन समाजसेवी सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने