अपना दल (एस ) इकाई अयोध्या की मासिक बैठक के दौरान राज्य की तीसरी बड़ी पार्टी बनने पर मनाया गया जश्न।



         अयोध्या। जनपदीय पार्टी कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर अयोध्या पर अपना दल एस इकाई अयोध्या के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण एवम कार्यकर्ता गण द्वारा मासिक बैठक में शामिल हुए जिसकी अधक्ष्यता निवर्तमान जिला अधक्ष्य कृष्ण देव वर्मा,"गवास" एवम संचालन प्रदेश सचिव सहकारिता मंच वंशराज पटेल जी ने किया।
         बैठक में सम्मानित पदाधिकारी गण ने अपने अपने स्तर से पार्टी संबंधित विचारो को रखा साथ ही पार्टी की मजबूती के प्रतिफल स्वरूप बताया गया की  निरंतर सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने वाले और सामाजिक न्याय की विचारधारा को धरातल पर क्रियान्वित करवाने और सभी वर्गों की उचित भागीदारी हेतु संघर्षरत समस्त कमेरों के मसीहा यश:कायी डॉ सोनेलाल पटेल जी के अपना दल (एस) को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राज्य स्तरीय पार्टी के तौर पर चुनाव आयोग ने मान्यता दे दी है। इस ऐतिहासिक खुशी को समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण एवम कार्यकर्ता गण ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई और साथ ही बैठक में उपस्थित समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण एवम कार्यकर्ता गण ने इस महान उपलब्धि पर सबसे पहले हम अपने मसीहा यश:कायी डॉ सोनेलाल पटेल जी के चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत शत नमन करते हैं और अपना दल (एस) अयोध्या परिवार की तरफ से पार्टी शीर्ष नेतृत्व माननीया राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री  अनुप्रिया पटेल जी, माननीय कार्यकारी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल  और  प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक  राज कुमार पाल  के साथ समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों तथा शुभचिंतको को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं
           बैठक में जनपद के समस्त सम्मानित पदाधिकारी गण एवम कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने