अयोध्या। तपसी छावनी से रामघाट मार्ग पर नगर निगम द्वारा 01 अगस्त को सड़क के किनारे बने नालियों की सफाई करते हुए नाली से निकला मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। मलबे को आज 2 अगस्त को भी नगर निगम द्वारा नही हटाया गया जिसके चलते आज बारिस के दौरान सारा मलबा सड़कों पर बिखरा पड़ा है जिससे आने जाने वालों को फिसल कर चोटिल होने का डर बना हुआ है।