भू माफियाओं की शिकायत तहसीलदार सोहावल से की।



         अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र जयपुरिया स्कूल के सामने स्थित साकेत सिटी कॉलोनी के 2 दर्जन से अधिक लोगों ने तहसीलदार सोहावल से मिलकर रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है
सोमवार को जियालाल वर्मा घनश्याम मिश्रा भारती सिंह अशरफ अली ओम प्रकाश राधिका साहू भरत नाथ तिवारी आदि सहित दो दर्जन से अधिक लोग तहसील सोहावल पहुंचे और तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता को ज्ञापन देते हुए बताया कि कॉलोनी के रास्तों पर भू माफियाओं की नजर है।वे रास्ते को कब्जा करके बेशकीमती जमीन को बेचना चाह रहे हैं। भारती सिंह ने बताया कुछ लोगों द्वारा कॉलोनी के रास्तों पर दीवार खड़ी की जा रही थी मौके पर पहुंचे कॉलोनी के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया तब जाकर निर्माण कार्य रुका है। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कॉलोनी वालों की बातों को सुना गया है उचित कार्यवाही कराई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने