अयोध्या। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दस सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल आज अयोध्या पहुंचा । अयोध्या पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया ।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता , हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष राम लाल आर्य , राजेंद्र योगी , हरिओम गोलू , सीमा गुप्ता ,. गोमती अयोध्या पहुंचे ।
हिन्दू महासभा का प्रतिनिधि मंडल अयोध्या के धर्माचार्यों से भेंटवार्ता कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान में समर्थन और सहयोग मांगेंगे ।
धर्माचार्यों से भेंटवार्ता से पूर्व हिन्दू महासभा का प्रतिनिधि मण्डल श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम लला और हनुमानगढ़ी में भगवान हनुमान के दर्शन करेगा ।