अयोध्या l लोक बंधु राज नारायण जी की 36 वी पुष्पतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई उक्त अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी सामाजिक न्याय के लिए पिछड़ों के उत्थान के लिए असमानता के विरुद्ध संघर्ष करने वाले नेता रहे हैं तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को 1977 में चुनाव हराने वाले नेता रहे श्री यादव ने कहा कि लोक बंधु राज नारायण जी आम इंसान के नेता थे पूंजीवादी शक्तियों से हमेशा दूर रहे युवाओं किसानों मजदूरों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहे श्री यादव ने कहा की राजनारायण जी पूरा जीवन गांव और गरीब के लिए रहा जनता पार्टी की सरकार आने पर ही अंत्योदय योजना से सीधे गरीबों को सीधा लाभ मिलना शुरू हुआ सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि लोक बंधु राज नारायण जी की 36 वी पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर ही समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाया जा सकता है इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड मनोज जायसवाल शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्री चंद यादव महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव डॉ घनश्याम यादव जगन्नाथ यादव अंसार अहमद बब्बन मो राशिद वीरू गौतम गौरव पांडे रत्नाकर दुबे अखिलेश पांडे रोहित यादव भल्लू राकेश कुमार दुर्गेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे l
सपा नै की लोक बंधु राजनरायन की छत्तीसगढ़ी न पुण्यतिथि के अवसर पर अर्पित की श्रद्धांजलि।
byManas Samachar
-
0