उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का जनपदीय चुनाव कल।



      अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष एवं महामंत्री जी के निर्देशानुसार जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव 28 दिसंबर 2022 को  फोर्ब्स इंटर कॉलेज अयोध्या में मतदाता सूची प्रकाशन के साथ किया जाना सुनिश्चित किया गया है चुनाव अधिकारी श्री गिरीश चंद्र चौबे के निर्देशानुसार दिनांक 28 दिसंबर 2022 को मतदाता सूची प्रकाशन के साथ नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 29 दिसंबर 2022 को संपन्न कराया जाएगा ।यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष राकेश पांडे तथा जिला मंत्री आलोक तिवारी  ने एक संयुक्त विज्ञप्ति मे दी। उन्होने वताया कि जनपद के विद्यालयों से जिला मतदान प्रतिनिधि सूची प्राप्त हो गई है ।उक्त आशय की जानकारी जिला उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी संजीव चतुर्वेदी ने दी। श्री चतुर्वेदी ने वताया कि चुनाव से सम्बन्धित सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। मतदाता सूची को चुनाव अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा। जिसके बाद चुनाव की प्रकिया प्रारम्भ हो जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने