अयोध्या। जिला सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू उपसभापति सुरेंद्र कुमार मिश्रा और 19 बैंक के प्रतिनिधि चुने गए सभापति पद पर दूसरे कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने वाले श्री सिंह का दूसरा कार्यकाल 5 वर्ष का रहेगा। बैंक का कार्य क्षेत्र अयोध्या और अंबेडकरनगर दोनों जिलों का है। पद सम्मान की दृष्टि से विशिष्ट महत्व का है। दोनों जिलों के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का सवेरे से जबरदस्त जमावड़ा रहा और लोगों ने दूसरे कार्यकाल में चुने गए सभापति को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत मिठाईयां और स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब लुफ्त उठाया। कचहरी में अधिवक्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई स्वागत में दोनों जिलों के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजीव सिंह मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व सांसद एमएलसी हरिओम पांडे मेयर गिरीश पति त्रिपाठी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह प्रोफ़ेसर कृष्ण मुरारी सिंह धीरेंद्र प्रताप सिंह शिक्षक नेता भाजपा नेता वरिष्ठ अधिवक्ता वीर भानु प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पांडे छात्र नेता आध्या शंकर सिंह आदि भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे चुनाव की पूरी प्रक्रिया प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।