अयोध्या।सावन माह का सातवां सोमवार। सावन के सोमवार और नाग पंचमी का है आज अद्भुत संयोग।भगवान भोलेनाथ की साधना का है विशेष दिन।राम नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब। दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे भगवान राम की नगरी। राम नगरी में कर रहे हैं श्रद्धालु जलाभिषेक। बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा लेकर भी कावड़िए पहुंचे हैं राम नगरी।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम। छोटे-छोटे ग्रुप में प्रशासन मंदिर की क्षमता के अनुरूप करा रहा है दर्शन पूजन। भोर से ही चल रहा है दर्शन पूजन का दौर।श्रद्धा से सरा बोर भगवान राम की नगरी भगवान भोले के जयकारों से रही है गूंज। सरयू के घाट से लेकर मठ मंदिरों तक की गई व्यवस्था। रामनगरी में चल रहा है प्राचीन सावन झूला मेला। गोकुलधाम के महंत परशुराम दास जी ने बताया कि विवरण उत्सव का पर्व अयोध्या में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है मनी पर्वत पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं और जिलों में हो रहे कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं जानकी घाट के पुरोहित राजेश ने बताया कि सारे मंदिरों में झूलन उत्सव का पर्व मनाया जा रहा है और श्रद्धालु की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
अयोध्या में झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है शाम होते ही शुरू हो जाते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम
byManas Samachar
-
0