सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, राम मंदिर ट्रस्ट बनवा रहा दो स्वर्ण रत्नों से जड़ा।


झूला।

            सावन के झूले में इस बार रामलाल को सोने के झूले में झुलाने की तैयारी चल रही है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूतल तथा प्रथम तल पर विराजमान श्री रामलला और सीताराम जी सोने के झूले पर विराजमान होंगे भक्तों को मिलेगा मनमोहक भव्य दर्शन। मुंबई के कारीगरों द्वारा 5 किलो के दो सोने के झूले तैयार किया जा रहे हैं। इन झूलों में हीरा मोती आदि भी जड़े जायेगें। 
            झूलनोत्सव की पुरानी परंपरा के अनुसार सावन शुक्ल तृतीया 29 जुलाई से सावन पूर्णिमा नौ अगस्त तक यह उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या के सभी मंदिरों में यह उत्सव बराबर मनाया जाता है। इस उत्सव को लोग बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हैं। कई लाख से दारू इस उत्सव में भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इस बार राम मंदिर के इस उत्सव का दूरदर्शन पर प्रसारित करने की व्यवस्था भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने