अयोध्या में ब्लैक कैट कमांडो का कैंप, योगी सरकार ने एनएसजी हब के लिए जमीन दे दी।


          भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो का कैंप बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या के कैंट एरिया में एनएसजी हब की स्थापना के लिए केंद्रीय गृह मंत्रायल को 8 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। गुरुवार को लखनऊ में योगी कैबिनेट की बैठक में आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आतंकी वारदातों के समय हालात को काबू में करने के लिए एनएसजी भारत का सबसे अहम फोर्स है।
            2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान एनएसजी ने मोर्चा संभाला था जिस दौरान मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेंद्र सिंह बिष्ठ शहीद हो गए थे। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आतंकवादियों के सफाए के लिए चलाए गए ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद 16 अक्टूबर 1984 को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की स्थापना हुई थी। देश में इस समय एनएसजी के लगभग 10 हजार जवान और अधिकारी कार्यरत हैं। सरकार इस फोर्स पर सालाना लगभग 1200 करोड़ रुपये से ऊपर खर्च करती है। एनएसजी में भारतीय सेना और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से अधिकारी और जवान की तैनाती होती है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने