पहले प्रयास में जज बन गए गोरखपुर के लाल सर्वेश पांडेय, 149वीं रैंक मिली।

गोरखपुर: जिले के भिलोरा गांव निवासी सर्वेश कुमार पांडेय का चयन यूपीपीसीएस जे 2022 की परीक्षा में हुआ है। उन्होंने पहले ही प्रयास में 149 वीं रैंक हासिल की है। सर्वेश पांडेय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, एलएलबी और एलएलएम किया। इसके बाद वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल जेआरएफ की भी परीक्षा पास की है। उनका कहना है कि एकाग्र होकर बड़े से बड़े लक्ष्य को भी भेदा जा सकता है। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय में एलएलएम में स्वर्ण पदक भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा विविध साहित्यिक विधाओं में राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को स्वर्ण पदक दिला चुके हैं। अपनी सफलता का श्रेय वह माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ ईश्वर के आशीर्वाद और शुभचिंतक मित्रों को देते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने