सेवानिवृत्ति नलकूप ऑपरेटर की बेटी ने न्यायाधीश बनकर अपने माता-पिता और जनपद का नाम रोशन किया।

  हरदोई समाचार: हरदोई में एक सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर के बच्चों ने जनपद के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है। हरदोई के नलकूप ऑपरेटर का बड़ा बेटा IAS अधिकारी है जबकि दूसरा PCS अधिकारी, एक लड़की PCS,J को पहली बार में उत्तीर्ण कर न्यायाधीश बन गई है। किसान की बेटी के जज बनने की जानकारी जैसे ही जनपद के लोगों को मिली लोगों द्वारा नलकूप ऑपरेटर को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। किसान के घर उनके इष्ट मित्र व परिजनों का बधाई को लेकर ताँता लगने लगा। रिश्तेदारों द्वारा फोन पर भी लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। जनपद के तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी उनको बधाई दी है। न्यायाधीश बन किसान की बेटी ने जनपद का मान बढ़ाया है। जज बनी नलकूप ऑपरेटर की बेटी ने इसका श्रेय अपने गुरु व अपनी बड़ी बहन को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने