नेशनल पब्लिक स्कूल में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की झांकी सजाई गई।

      गोंडा। हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र के नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमे कक्षा दस के छात्रों ने टोली बनाकर 50 फीट ऊपर बंधी दही-हांडी को फोड़ा। विजयी टीम को स्कूल के प्रबंधक विजय कुमार उपाध्याय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों ने राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां भी सजाई, जिसे सभी ने खूब सराहा।
       गोंडा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूलेलाल चौराहा बहराइच रोड पर आठ दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। व्यवस्थापक आनंद मौर्या ने बताया कि यहां भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई है। जो कालिया नाग के मर्दन पर आधारित है। उन्होंने बताया कि छह से 13 सितंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने