चंद्र ग्रहण 2023: साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण आज शरद पूर्णिमा पर लगने जा रहा है. साल का दूसरा चंद्र ग्रहण आंशिक होगा. ज्योतिष में ग्रहण को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं, साल 2023 में लगने वाले सभी ग्रहण में यह चंद्र ग्रहण अकेला ऐसा ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण की अवधि
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगा और देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा, उस समय इस ग्रहण की हल्की छाया पड़नी शुरू हो जाएगी, जिसे चंद्र ग्रहण की पेनब्रा स्टेज कहा जाता है.