मेयर नगरनिगम अयोध्या ने किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का राजतिलक ।

        अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का राजतिलक अयोध्या के मेयर द्वारा रामलीला मैदान में किया गया। गुरुवार 26 अक्टूबर को श्री राम जानकी एवं रामलीला कमेटी चौक, बाजाजा अयोध्या की रामलीला में राजतिलक रामलीला मैदान में संपन्न हुआ।

     भगवान श्री रामचंद्र जी का राजतिलक अयोध्या के मेयर जो गुरु वशिष्ट के रूप में उन्होंने भगवान का राज तिलक किया
एवं आए हुए सभी राम भक्तों का उन्होंने अभिवादन किया,
       कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साकेत विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य अभय सिंह एवं मुख्य व्यवसायी पवन जीवनी, उमेश जीवनी कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने भगवान की आरती की संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं आए हुए सभी राम भक्तों का एवं कमेटी के सभी पदाधिकारीयो  एवं सदस्यों के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
राजतिलक में सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं भजन संध्या का प्रमुख रूप से सभी राम भक्तों ने उत्साह वर्धन किया सभी भक्ति रस में डूबे रहे।
      रामलीला कमेटी के संरक्षक विष्णु कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, मंत्री घनश्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सूरज नारायण अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल , व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी, युवा जिला अध्यक्ष मानव मेहरोत्रा ,दिग्विजय गर्ग, विशाल रस्तोगी, संजय रस्तोगी, एवं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रही एवं जिला प्रशासन के पूर्ण सहयोग के लिए कमेटी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने