फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में बनी अनेकों दुश्वारियां।



अयोध्या। फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज की वजह से दुर्गा पूजा एवं रामलीला के आयोजन में अनेकों दुश्वारियां बनी हुई है। केंद्रीय समिति के पदाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि ओवर ब्रिज के नीचे ही इन्हीं दुश्वारियां के बीच किसी तरह रामलीला का मंचन चल रहा है आज रात में गल्ला मंडी और पुलिस चौकी फतेहगंज तथा दालमंडी की मूर्तियां अपने पूजा स्थलों पर आनी है लेकिन ना तो सड़क ठीक किया गया है और ना ही पूजा स्थल के जगह को ही व्यवस्थित किया गया है। ज्ञात हो कि आगामी 23 अक्टूबर को इसी रास्ते से मां भगवती की प्रतिमाएं जीआईसी में विसर्जन हेतु एकत्र होने के लिए जाएगी 24 अक्टूबर को मां भगवती की विसर्जन शोभायात्रा भी इसी मार्ग से निकालनी है इसके अलावा 26 अक्टूबर को हैदरगंज और वजीरगंज जप्ति की रामलीला की शोभायात्रा भी इसी मार्ग से जाएगी। जिला प्रशासन तथा सेतु निगम के अधिकारियों से विगत 3 माह से लगातार संपर्क करके दुर्गा पूजा रामलीला के कार्यक्रम और उससे संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था लेकिन सेतु निगम के अधिकारी समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीर नहीं प्रतीत होते हैं जिससे दुर्गा पूजा और रामलीला समिति के आयोजनकर्ताओं में गहरी नाराजगी पनप रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन को तुरंत सेतु निगम के लापरवाही का संज्ञान लेकर समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। निरीक्षण करने वाले में केंद्रीय समिति के सहसंयोजक गगन जायसवाल, पुलिस विभाग के समन्वयक जे एन चतुर्वेदी, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, सेतु निगम के ए ई तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने