राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर स्वामी प्रसाद का विवादित बयान, संत-महंतों में भारी गुस्सा


     स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धोखा बताया है. इस मामले में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि उनका प्राण प्रतिष्ठा को धोखा कहना बताता है कि वो व्यक्ति शुद्ध रूप से पागल हो चुका है. बिना देर किए स्वामी प्रसाद मौर्य को पागल खाने में भर्ती कर देना चाहिए।

      इस बार दीपोत्सव के बाद नए वर्ष के आगमन के साथ अयोध्या ही नहीं दुनियाभर के सनातनी जश्न मनाने वाले हैं. मकर संक्रांति के बाद जनवरी 2024 में दीपमाला सजाई जाने वाली है. भव्य राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है. जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, लोगों में उत्साह भी हिलोर लेने लगा है. इसी बीच अपनी विवादित टिप्पणियों से सुर्खियों में रहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं.

      स्वामी प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को धोखा बताया है. राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के एक कार्यक्रम में रामायण की एक चौपाई पढ़कर मौर्य ने जो विवादित बयान दिया, उसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग रचकर युवाओं और देश के लोगों को ठगने का काम कर रही है. 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने