कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को

      कार्तिक पूर्णिमा 2023: कार्तिक पूर्णिमा इस साल 27 नवंबर को है. कार्तिक मास को सभी महीनों में बेहद शुभ व फलदायी माना गया है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से इस पूरे महीने के गए पूजा-पाठ के बराबर फल मिलता है. कार्तिक महीना भगवान विष्णु को अतिप्रिय है.


     ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि देव दीपावली पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिव योग, सिद्ध योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. कार्तिक पूर्णिमा को शिव योग प्रात:काल से लेकर रात 11:39 बजे तक है, उसके बाद से सिद्ध योग अगले दिन तक रहेगा. पूर्णिमा वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 01:35 मिनट से शुरू होगा और 28 नवंबर को प्रात: 06:54 मिनट तक रहेगा. कार्तिक पूर्णिमा को दोपहर 01:35 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र है, उसके बाद से रोहिणी नक्षत्र है।

कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली और त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं?


      कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि कार्तिक मास में भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था. इसी तिथि पर भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था. इसे भगवान विष्णु का पहला अवतार माना जाता है. प्राचीन समय में जब जल प्रलय आया था, तब मत्स्य अवतार के रूप में भगवान ने पूरे संसार की रक्षा की थी. कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था, इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं. कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है. इस कारण इसे देव दीपावली कहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने