अयोध्या. उत्तर प्रदेश में अयोध्या को राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ व धर्म पथ के बाद अब लक्ष्मण पथ का भी तोहफा मिलने जा रहा है. भगवान श्री राम के अनुज और शेषावतार लक्ष्मण जी के नाम पर बनने वाले इस नए वैकल्पिक मार्ग निर्माण की भी पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है. डीएम नीतीश कुमार ने बताया कि लक्ष्मण पथ गुप्तार घाट से राजघाट तक बनाया जाएगा, जो लगभग 9 किलोमीटर होगा, 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह लक्ष्मण पथ फोरलेन होगा. ये पथ सरयू के किनारे किनारे बने बंधे से जोड़ते हुए गुप्तार घाट से राज घाट तक बनाया जाएगा।
अयोध्या में राम पथ भक्ति पथ जन्मभूमि पथ व धर्म पथ के बाद अब लक्ष्मण पथ का भी मिलेगा तोहफा।
byManas Samachar
-
0