इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस की बैठक संपन्न

     अयोध्या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार वी इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस की एक बैठक प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशन में आहूत की गई।     इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने की। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस के महानगर अध्यक्ष नवनीत कौशल के बड़े भाई राकेश कौशल उम्र 51 वर्ष का देहावसान देर रात में हो गया चौक ठठरैया के मूल निवासी जिन्होंने रायपुर छत्तीसगढ़ के एक निजी स्तर अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार जमथरा घाट पर हुआ।
      पत्रकार समाज तथा परिवार में शोक ग्रतस्त है। बैठक के बाद सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से की।
       बैठक में प्रदेश सचिव सुबोध श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, जिला अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री राजेंद्र कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष अनिल निषाद, जिला सचिव खालिक राशिद, रवि मौर्या, अमित कुमार मीडिया प्रभारी, राकेश सिंह, नरेंद्र मिश्र, प्रभाकर चौरसिया, बिस्मिल्लाह खान बिस्मिल, तथा राजकुमार श्रीवास्तव आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने