गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से दो दिवसीय दौरे के तहत गोरखपुर में हैं। शाम चार बजे उन्होंने 175 करोड़ की 116 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इससे पहले वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां उन्होंने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की ई-लाटरी निकाली।
शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लगभग 175 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 116 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर दोपहर लगभग एक बजे गोरखपुर पहुंचे थे। इसके बाद वह योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के निकट ही विकसित हर्बल पार्क 'संजीवनी वाटिका' पहुंचे। निरीक्षण के बाद उन्होंने वहां पौधारोपण भी किया।
संजीवनी वाटिका' का लोकार्पण भी इसी कार्यक्रम के तहत हुआ। मुख्यमंत्री 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।।
शिलान्यास के कार्यों में 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना भी शामिल है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने योजना में खोराबार टाउनशिप परियोजना में पंजीकृत लाभार्थियों से शुक्रवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचने की अपील की है।