दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र रहे मोहित पांडे अयोध्या के पुजारी के लिए चयनित, 3 हजार इंटरव्यू के बाद हुआ चयन

      अयोध्या: गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया। दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल के अध्ययन के बाद मोहित पांडे आगे की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। उन्हें 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा।
     गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर है। ये उत्तर भारत के प्रमुख मंदिर में से एक है। इस मंदिर के परिसर में ही दूधेश्वर वेद विद्यापीठ भी है। यहां देशभर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। दूधेश्वर वेद विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी देश-विदेश में पुजारी और आचार्य के रूप में सेवा कर रहे हैं।
     मोहित पांडे ने पहले सामवेद का अध्ययन किया, जिसके बाद वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर अध्ययन किया। मोहित ने दूधेश्वर वेद विद्यापीठ से सात साल तक धर्म और कर्मकांड की शिक्षा ली है। यहां पिछले 23 सालों से विद्यार्थियों को वेद शिक्षा देने का सिलसिला जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने