सिटी बस प्रयागराज : नए सिरे से ई-बसों का बना रूट, ग्रामीण इलाकों के लिए नहीं चलेंगी बसें

     प्रयागराज में चल रही ई-बसों का संचालन अब अब ग्रामीण अंचलों के लिए नहीं होगा। यहां चल रही सभी 50 ई-बसें नगरीय सीमा क्षेत्र में ही चलेंगी। इन बसों के रूट का प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने नए सिरे से निर्धारण किया है। बसें पहले की तरह कुल पांच रूट पर ही चलेंगी, लेकिन ग्रामीण अंचलों को वह नहीं जोडेंगी।
     पिछले सप्ताह लखनऊ में परिवहन निगम की बैठक में बताया गया कि प्रयागराज समेत कुछ शहरों में नगरीय सेवा के तहत चल रही ई-बसें ग्रामीण अंचलों के लिए चल रही हैं। इस वजह से यूपी रोडवेज की आमदनी पर असर पड़ रहा है। आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले लोग रोडवेज बसों की बजाय ई-बसों का ही प्रयोग कर रहे हैं। इसे देखते परिवहन निगम की ओर से कहा गया कि ई-बसों का संचालन सिर्फ नगरीय सीमा में ही किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने