भारत की सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने आज बस्ती के मालवीय रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में अपना बिल्कुल नया शोरूम लॉन्च किया। बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने इस एकदम नए शोरूम का उद्घाटन किया, जिसमें कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न संग्रहों से डिजाइन की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की गई है। ग्राहक यहाँ विश्व स्तरीय माहौल के साथ एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करने वाली अत्याधुनिक सुविधाओं की उम्मीद कर सकते हैं।।
इस अवसर पर रोमांचित भीड़ को संबोधित करते हुए बॉलीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मुझे कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन के लिए आज यहां उपस्थित होने पर बहुत खुशी हो रही है। दरअसल कल्याण ज्वैलर्स का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सम्मान की बात है, क्योंकि यह एक ऐसा ब्रांड है, जो विश्वास और पारदर्शिता के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखता है। मुझे विश्वास है कि ग्राहक कल्याण ज्वैलर्स का गर्मजोशी से स्वागत करेंगे, साथ ही कंपनी द्वारा पेश किए गए ज्वैलरी कलेक्शन के साथ खरीदारी के बेहतरीन अनुभव का आनंद लेंगे।