अयोध्या होली के अवसर पर लोग अपनी-अपनी टीमों के साथ खेलते हैं होली। इस अवसर पर कायस्थ कुटुंब अयोध्या की संचालिका एकता भटनागर के नेतृत्व में सैकड़ो से अधिक महिलाओं ने अयोध्या धाम में सरजू घाट के किनारे अबीर और गुलाल के साथ खेली होली। बड़े ही हर्षोल्लास से नाच गाने के साथ अबीर गुलाल लेकर होली का रंग खूब जमा। जय श्री राम का हुआ। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली के पूर्व धूमधाम से होली त्यौहार की शुरुआत श्री राम की नगरी अयोध्या धाम में की गई। इस कार्यक्रम के बाद सायंकाल सभी लोग सरयू माता की आरती में सम्मिलित हुए और भव्य आरती का आनंद लिया।
बताते चले की अयोध्या कायस्थ कुटुंब की संचालिका एकता भटनागर के साथ प्रतिभा श्रीवास्तव दीपा श्रीवास्तव अंजली श्रीवास्तव नीलम श्रीवास्तव प्रीति श्रीवास्तव पल्लवी वर्मा अक्षिता श्रीवास्तव तथा गर्वित शिवांगी श्रीवास्तव मीना आदि लोगों ने इस कार्यक्रम में अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
अंत में कायस्थ कुटुंब की संचालिका ने साथ में आए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि आप सबके सहयोग से हम सभी बड़े-बड़े कार्य कर पाते हैं।