ई डी की नोटिस को लेकर कांग्रेसी दूसरे सड़कों पर।
अयोध्या। आगामी लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस पार्टी के खातों को सीज करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन।
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेसी जैसे ही जुलूस के शक्ल में आगे बढ़े पहले से ही तैयार पुलिस दल ने उनको रोक लिया तब कार्यकर्ता वहीं खड़े होकर भाजपा विरोधी नारे लगाने लगे।
इसके पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा द्वारा भारतीय लोकतंत्र को विफल करने की प्रक्रिया चिंता जनक है आम चुनाव से पूर्व संध्या पर पिछले महीने फरवरी में प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने का अवैध प्रयास किया गया, वही एक बार फिर इनकम टैक्स विभाग से 1823.008 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए ताजा नोटिस मिला है पहले ही आईटी विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड रुपए निकाल लिए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के इस कार्य की कांग्रेस जन कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा कि अब स्पष्ट रूप से अवैध और लोकतांत्रिक कार्यवाही में आयकर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अगला पूर्व नियोजित शैतानी अभियान शुरू किया है।