अयोध्या। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री धर्म हरि: चित्रगुप्त मंदिर मीरपुर डेरा बेबी अयोध्या में भगवान के साथ खेली गई फूलों की होली। इस होली के कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्त महिला एवं पुरुष भगवान के साथ फूलों की होली खेलने के बाद, आपस में भी फूलों की खेली होली और गुलाल की बौछार भी की। अच्छे-अच्छे भजनों पर सभी ने खूब भगवान के समक्ष नृत्य किया इस कार्यक्रम में कायस्थ परिवारों के अलावा अन्य लोग भी सम्मिलित हुए।
होली कार्यक्रम में भजन का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कायस्थ धर्म सभा अयोध्या के तत्वाधान में किया जाता है। कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश सहाय ने बताया की हर वर्ष होली के सातवें या आठवें दिन भगवान के साथ फूलों की होली का कार्यक्रम रखा जाता है इसमें सभी लोग बड़े उत्साह से अपनी भागीदारी करते हैं इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश सहाय एवं महामंत्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव तथा उपाध्यक्ष हरिमोहन विश्व दीपक एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव तथा सचिव राजकुमार श्रीवास्तव कार्तिकेय श्रीवास्तव योगेश श्रीवास्तव संगठन मंत्री आलोक कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट हिमांशु श्रीवास्तव विधि सलाहकार पल्लवी वर्मा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओम भास्कर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा प्रदीप श्रीवास्तव चंद्रकांत श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव राजन श्रीवास्तव बबुआ श्रीवास्तव तथा सैकड़ो की संख्या में लोगों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की फूलों की होली के बाद चित्रगुप्त भगवान की आरती तथा प्रसाद वितरण एवं भोज प्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।