अयोध्या।सृष्टि के समस्त प्राणियों के जीवन का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के अयोध्या मंदिर में कायस्थ कुटुंब द्वारा होली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजन आरती के साथ खेली फूलों की होली।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कथावाचक अरविंद श्रीवास्तव व्यास ने आरती एवम मंदिर के पुजारी द्वारा भगवान का भोग लगाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अयोजिका एकता भटनागर एवम पल्लवी वर्मा ने बताया कि पौराणिक मंदिर में अयोध्या के अधिकांश कायस्थ संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामाजिक हित के लिए विचार विमर्श करते हुए आपसी सहयोग करने का आह्वान किया। समाज हित में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु एकता भटनागर एवम उनकी टीम के प्रयास की सभी ने सराहना की ।
भगवान चित्रगुप्त की पूजन एवम आरती के समय सैकड़ों की संख्या में कायस्थ समाज के लोगों की उपस्थिति रही। आरती के बाद फूल एवम अबीर से आपस में खेली गई होली।कार्यक्रम में कायस्थ कुटुंब के विभिन्न पदाधिकारियों सहित कायस्थ धर्मसभा अयोध्या के अध्यक्ष सतीश सहाय,महासचिव श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ,कायस्थ जागरण संस्थान के अध्यक्ष सन्तोष कुमार श्रीवास्तव,महासचिव राजन श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव ,महेश श्रीवास्तव,मनोज कुमार श्रीवास्तव,अभय श्रीवास्तव अंजनी कुमार सिन्हा ,शिप्रा श्रीवास्तव , दिलीप श्रीवास्तव ,सुरेंद्र श्रीवास्तव ,आशीष श्रीवास्तव ,सभासद रवि प्रकाश श्रीवास्तव ,डाक्टर अरविंद श्रीवास्तव ,वैभव श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव ,स्वप्निल श्रीवास्तव, दीपा श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, डाक्टर निती श्रीवास्तव ,सोनाली श्रीवास्तव ,सपना श्रीवास्तव , चंद्र मोहन श्रीवास्तव,प्रीति श्रीवास्तव ,सुशील कुमार श्रीवास्तव आदि ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा आरती की ।।
अनिल कुमार श्रीवास्तव राजू ने कार्यक्रम सम्पन्न कराने में सराहनीय योगदान दिया। शिखर श्रीवास्तव जय ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया ।तीन कलश तिवारी मंदिर के गुरु शरद कुमार त्रिपाठी एवम गुरु माता महापौर की धर्म पत्नी राज लक्ष्मी त्रिपाठी ने की पूजन आरती।