अयोध्या,फैजाबाद। निषाद (मंझवार) समाज ने बड़े ही उत्साह से पूर्वज महाराजा निषाद राज जयंती स्वर्णिम दिवस के रूप में मनाई। आयोजन समिति ने निषाद समाज के महापुरुषों की भव्य झांकी सजाकर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिसका विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया।
महाराजा निषाद राज की जयंती पर शहर में धूमधाम से मनाई गई। निषाद के समाज के लोगों ने रेतिया से भव्य झांकी सजाकर विशाल शोभा यात्रा निकाली। निषाद राज, महर्षि कश्यप, वेद व्यास, वीर एकलव्य व सीता, राम-लक्ष्मण को गंगा पार कराते केवट साथ में निषादराज व राधा-कृष्ण की रासलीला आदि मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा रेतिया, नियांवा चौराहा, रिकाबगंज चौराहा, सिविल लाइन होते हुए प्रधान डाकघर के निकट स्थित निषाद भवन तक गई। जहां विशाल जनसभा आयोजित की गई। इस बीच नुक्कड़ व चौराहों पर समाज के मानिंद साथियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया गया।