अयोध्या। 6 अप्रैल 2024 को बूथ संख्या 42 पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। दीप प्रज्वल बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने कर कार्यक्रम की शुरुआत की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद सभी लोगों ने दोनों चित्रों पर पुष्प अर्पित किया।
बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कोलकाता में हुआ था और उनका प्राणान्त 23 जून 1953 को हुआ। इनका जीवनकाल 51 वर्ष ही रहा। भारत के जनसंघ के संस्थापक के रूप में यह एक थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को धनकिया नामक स्थान पर जयपुर में हुआ था उनका प्राणअंत 11 फरवरी 1968 को हुआ। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक सदस्य थे तथा संघ के चिंतक भी थे। यह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र श्रीवास्तव रविकांत श्रीवास्तव राजा पांडे आकाश दुबे शैलेंद्र श्रीवास्तव सिद्धार्थ श्रीवास्तव शिवांशु श्रीवास्तव श्रीमती बिंदु श्रीवास्तव श्रीमती रोशनी श्रीवास्तव तथा देव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बूथ अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के निवास महाजनी टोला पर संपन्न हुआ।