रामनवमी पर अयोध्या: देश के बड़े शहरों से विमान से आना हुआ सस्ता, ढाई हजार तक की मिलेगी छूट

      अयोध्या। रामनवमी पर विमान से अयोध्या आना बेहद आसान और किफायती साबित होगा। स्पेशल ऑफर के तहत सभी विमान कंपनियों ने रामनगरी आने वाली फ्लाइट्स की बुकिंग पर दो हजार रुपये तक की छूट देनी शुरू कर दी है। ऐसे में जो टिकट पहले 6783 रुपये का था वो राम नवमी पर मात्र 4176 रुपये तक आसानी से मिल रहा है। यात्रियों की संख्या और सुविधा को देखते हुए कंपनियों ने ये कदम उठाया है। नतीजतन रामनगरी आने वाले विमानों में जबरदस्त बुकिंग भी शुरू हो गई है।।
      दिल्ली से अयोध्या की फ्लाइट का किराया आमतौर पर 4770 रुपये रहता है, लेकिन 16 अप्रैल को रामनवमी से एक दिन पहले बुकिंग के लिए मात्र 3769 रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं 18 से 20 अप्रैल के बीच अयोध्या से दिल्ली वापसी के लिए विमान का किराया मात्र 3400 रुपये है। वहीं 16 अप्रैल को ही अहमदाबाद से अयोध्या के लिए फ्लाइट बुकिंग रेट 6783 रुपये से घटाकर 4176 रुपये कर दिया गया है। 
      इसके अलावा चेन्नई की बुकिंग 9000 से 7600 रुपये, मुंबई की 8000 से 6500 रुपये और कोलकाता की 9000 से घटाकर 6498 रुपये कर दी गई है। यही नहीं रामनवमी पर अयोध्या आने वालों को वापसी में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके लिए भी विमान कंपनियों ने व्यवस्था कर रखी है। 16 से 20 अप्रैल के बीच आने और जाने की किसी भी सीधी फ्लाइट में बुकिंग इन्हीं दामों पर की जा रही है।
       बढ़ती संख्या देख लिया फैसला
रामनवमी पर अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विमान कंपनियों ने ये कदम उठाया है। वैसे भी रामनगरी आने वालों की तादाद दिन प्रतिदिन कम होने की बजाय बढ़ ही रही है।- विनोद कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने