अयोध्या। इंटरनेशनल गेम फेडरेशन ऑफ यूनाइटेड वर्ल्ड के तत्वाधान में भारतीय शूटिंग टीम एवं भारतीय क्रॉसबो शूटिंग टीम बंदरगामा श्रीलंका में आगामी 30 जून को शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभा करेगी I भारतीय टीम के संयुक्त मैनेजर अनिल कौशिक ने बताया कि टीम पूरी तरह से तैयार है I उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम अधिकतम स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी। कौशिक ने बताया कि भारतीय शूटिंग टीम के कप्तान डॉ. डी.आर.भुवन होंगे। टीम कोच डॉक्टर बी आर एस कुमार, डॉक्टर मोहनिस रावत, नितीश रावत ,अजय कुमार ,उषा भुवन, एल्विन स्टेनली, टी सेल्वगनपथ शामिल होंगे I भारतीय क्रॉसबॉ शूटिंग टीम में टीम कोच सनी कश्यप, टीम कैप्टन विल्फ्रेड सी मैन्युअल, वरिष्ठ खिलाड़ी अंश अनिल कौशिक, मैरी आईबी विल्फ्रेड, रेनी काडयूज, जोसफ एंटोनी, हुरतीस साइमा ,सैयद मोहम्मद मोशाद शामिल है I भारतीय शूटिंग टीम के कप्तान डॉक्टर डी. आर.भुवन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है I
अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग एवं क्रॉसबो प्रतियोगिता 30 जून को श्रीलंका में, भारतीय शूटिंग टीम के कप्तान होंगे डॉ. डी.आर.भुवन।
byManas Samachar
-
0