झांसी- झांसी में भी गर्मी अपनी चरम सीमा पर। गर्मी कहर बरपा रही है। आसमान से ऐसी आग बरसी की धरती तप गई। झांसी में गर्मी का सालों का रिकॉर्ड टूटा तो आगरा 30 वर्ष बाद सबसे गर्म रहा। झांसी में दिन का पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौतपा शुरु होने के बाद से ही तापमान 48 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। झांसी में मंगलवार को तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गर्मी का आलम यह है कि लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं। घर में भी बिना एसी या कूलर का रहना नामुमकिन गया है। देखा जाय तो इंसान के साथ ट्रांसफार्मर को भी अब कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है।
झांसी के सभी पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाया जा रहा है। हर ट्रांसफार्मर के सामने एक कूलर लगाया गया है। झांसी के मुन्नालाल पावर हाउस, हंसारी पावर हाउस और गुलारा पावर हाउस में लगे सभी ट्रांसफार्मर के सामने कूलर लगाया जा चुका है। इसमें 24 घंटे पानी भरा जाता है जिससे ट्रांसफार्मर को ठंडक मिलती रहे। बीते कुछ दिनों में ट्रांसफार्मर के फूंक जाने की वजह झांसी के अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं।