

झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा तमाम नोटिस देने के बाद भी बिना लेआउट स्वीकृत कराए बसाई जा रहीं अवैध कालोनियों पर 4 जून के बाद गाज गिर सकती है। यहां अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग की गई है। यह कालोनियां जेडीए के मापदंडों के अनुरूप नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर महानगर के बाहरी क्षेत्रों में हैं। जेडीए ने इनके विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।महानगर के बाहरी क्षेत्रों में बीते कुछ वर्षों से अवैध कालोनियों की बाढ़ सी आ गई है। यह कालोनियां जेडीए के मापदंडों के अनुरूप नहीं पाई गईं तो इनके विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए गए। इन कालोनियों में से ज्यादातर के झांसी विकास प्राधिकरण से ले आउट(तलपट) स्वीकृत नहीं हैं।।
नोटिस मिलने के बाद कुछ कॉलोनाइजर नाम आप डंडों को पूरा किया है ऐसे में लेआउट प्रक्रिया में है जिसने इस पर ध्यान नहीं दिया है इसके लिए जेडीए ने अंतिम नोटिस देते हुए निश्चित अवध में कॉलोनी का लेआउट स्वीकृत करने के लिए कहा है।। इस संबंध में झांसी प्राधिकरण के टाउन प्लानर परिवर्तन प्रभारी जितेन शहर वार का कहना है कि झांसी विकास प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग 25 से 30 अवैध कानूनिया के निहित की गई है हिक कॉलोनाइजर को नोटिस देने के बाद भी इन्होंने अपनी गलती में सुधार नहीं किया इस अवैध प्लाटिंग के खिलाफ 4 जून के बाद सत्य कार्रवाई की जाएगी।