7 से 10 जून तक कैंसिल रहेंगी झांसी से गुजरने वाली ये ट्रेनें, कई के रूट में भी किया गया बदलाव

झांसी: अगले कुछ दिन तक झांसी से चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने वाला है। महोबा-कुलपहाड़ रेलखंड पर दोहरीकरण, चरखारी रोड स्टेशन के डी क्लास से बी क्लास में उच्चीकरण और महोबा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े कामों के चलते इस रूट पर कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।।। 

रद की गई ट्रेनें

रेलगाड़ी संख्या 01809 झांसी–बांदा मेमू दिनांक 07.06.24 से 09.06.24 तक रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 01810 बांदा-झांसी मेमू दिनांक 07.06.24 से 09.06.24 तक रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 01821 महोबा-खजुराहो पैसेंजर दिनांक 07.06.24 से 09.06.24 तक रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 01822 खजुराहो-महोबा पैसेंजर दिनांक 07.06.24 से 09.06.24 तक रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस दिनांक 10.06.24 को रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 11801 झांसी-प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 09.06.24 को रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 01815 झांसी-मानिकपुर मेमू दिनांक 09.06.24 को रद रहेगी।
रेलगाड़ी संख्या 01816 मानिकपुर-झांसी मेमू दिनांक 10.06.24 को रद रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने