लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरी के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किया है। सीएम योगी की तरफ से जारी आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि जिन विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्तियां किया जाना है, वहां से तत्काल डेटा या जानकारी चयन आयोगों को भेजा जाए। नियुक्ति प्रक्रिया में आसानी हो सके इसके लिए सूचनाएं ऑनलाइन किया जाए। नियुक्ति के लिए डेटा या जानकारी भेजने से पहले नियमावली का बारीकी से जांच कर लिया जाए।
मुख्य मंत्री ने समय सीमा तय करने का भी आदेश दिया है।
सीएम योगी ने कहा कि संबंधित विभाग चयन आयोगों के संपर्क में रहें और सही जानकारी भेजें। इसके साथ ही चयन प्रक्रिया की समय-सीमा भी तय करें। ताकि इच्छुक उम्मीदवारों को कोई परेशानी न हो।