गर्मी में लगातार चल रहे AC से आग लगने का खतरा, एक्सपर्ट ने बताया कितनी देर में करना चाहिए बंद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है, जिसकी वजह से आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। साथ ही एयर कंडीशनर (एसी) के ट्रिप होने की शिकायतें भी आने लगी हैं। यानी चलते-चलते एसी बंद हो जा रहा है। ऐसे में अगर समय पर सावधानी नहीं बरती गई, तो एसी के फटने की आशंका बढ़ जाती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एसी को हर एक से दो घंटे में 5 से 7 मिनट के लिए बंद कर देना चाहिए। साथ ही घंटों धूप में खड़ी गाड़ी को स्टार्ट करने से पहले गाड़ी के शीशे खोल दें, एसी, म्यूजिक सिस्टम समेत सभी फीचर को बंद कर दें। इससे गाड़ी ओवरहीट नहीं होगी।

एसी को हर एक-दो घंटे में 5 से 7 मिनट करें बंद

कमला नगर मार्केट के एसी कारोबारी विकास तनेजा के मुताबिक, इन दिनों भीषण गर्मी पड़ने के चलते अब एसी के ट्रिप होने की शिकायत आ रही हैं। ऐसे में एसी को ओवरहीटिंग से बचाने की जरूरत है, नहीं तो एसी के फटने की आशंका बढ़ जाती है। विकास के मुताबिक, अगर आपके एसी का कंप्रेसर छत पर खुले में लगा है तो उसके ऊपर शेड बनवा दें, जिससे उसके टेंपरेचर में 5 से 6 डिग्री का अंतर आ जाएगा। इसके अलावा एसी चलाते वक्त हर एक से दो घंटे में 5 से 7 मिनट के लिए इसे बंद दें। एसी के कंप्रेसर या आउटर यूनिट पर एक मग पानी डाल दें, ताकि टेंपरेचर कंट्रोल में रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने