वाराणसी। विकास प्राधिकरण के दायरे में आने वाले क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण रखे हैं अपनी नजर। वीडीए की टीम ने नगवा वार्ड में तालाब के पास कराए गए अवैध निर्माण को सील कराकर लंका पुलिस की निगरानी में दे दिया गया।
नगवॉ वार्ड के दिलीप कुमार राय ने आराजी संख्या 1092 (नया) आराजी संख्या 279 (पुराना) मौजा डाफी ग्लोरियस स्कूल के आगे तालाब के पास वार्ड नगवॉ जिला-वाराणसी में लगभग लगभग 50' x 80' के भूखण्ड पर लगभग 30' x 50' के क्षेत्रफल में भूतल पर आरसीसी कालम का निर्माण कर शटरिंग का कार्य कराया था। इसकी सूचना पर वीडीए की ओर से निर्माणकर्ता को नोटिस भेजी गई थी लेकिन उनके द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया।