मिल्कीपुर-अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरे बंजानी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग से एक परिवार की संपूर्ण गृहस्ती जलकर राख हो गई अग्निकांड में घर के जेवरात तथा लगभग 50-60 हजार रुपए नगद भी जलकर नष्ट हो गए हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे अग्निशमन के साथ पहुंचे कर्मी ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार पूरे बंजानी निवासी अलगू मौर्य के घर के पीछे से बीते दिनों रात्रि करीब 10ः30 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी यह देख ग्रामीणों ने गुहार लगाई और घर के सामने स्थित पशु शाला में बांधे मवेशियों को आनन-फानन में रस्सी से खोल दिया। ग्रामीण घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस सहित फायर ब्रिगेड मिल्कीपुर को दिया सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र मिल्कीपुर के प्रभारी नितेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ अग्निशमन संयंत्र सहित मौके पर पहुंचे। छोटा अग्निशमन संयंत्र यांत्रिक खराबी के चलते नहीं चल सका। इसके बाद तत्काल फायर स्टेशन से बड़ा अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से फायर कर्मियों ने भीषण आग को बुझाने में सफलता प्राप्त की।
Tags
आग