वाराणसी। शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर वीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में वीडीए की टीम ने बिना नक्शा, ले-आउट स्वीकृत कराए हो रहे अवैध निर्माण को सील करा दिया। इससे निर्माणकर्ताओं में खलबली मची रही।।। भेलूपुर वार्ड के सुधीर जायसवाल, कपीश जायसवाल, विक्रम जायसवाल पुत्रगण स्व. विजय कुमार द्वारा भवन संख्या-बी-22/202, खोजवा पोस्ट आफिस के पास खोजवा बाजार, वार्ड-भेलूपुर, जिला-वाराणसी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 24'x25' के क्षेत्रफल में जी+2 तल का छत ढाल कर निर्माण के एक हिस्से पर पिलर खड़े किए जाने पर यूपी नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम-1973 की सुसंगत धारा-27, 28(i) व 28 (ii) के अन्तर्गत नोटिस की कार्रवाई की गई थी। पक्ष की ओर से लगातार कार्य जारी रखने पर उक्त अनधिकृत निर्माण को सील कर थाना भेलूपुर की निगरानी में सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान जोनल अधिकारी प्रमोद तिवारी, अवर अभियन्ता अजय जैन रहे।
वाराणसी : बिना नक्शा, ले-आउट पास कराए हो रहा था निर्माण, वीडीए ने कराया सील, मची खलबली
byManas Samachar
-
0