फिरोजाबाद: बुलडोजर से सड़क को उखाड़ा तथा अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त।

      फिरोजाबाद। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार दोपहर तीन बजे दो अवैध कालोनियों को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराया गया। पुलिस फोर्स तैनात होने के कारण कोई किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया।
     विकास प्राधिकरण सीमा में शामिल होने के बाद भी टूंडला क्षेत्र में हाईवे, मुख्य मार्गों व घनी आबादी से लेकर खेतों में धड़ल्ले से अवैध कालोनियां बसाई जा रही हैं। कालोनाइजरों द्वारा प्लाटों की बिक्री करने के बाद वहां रहने वालों के लिए सड़क, बिजली, पानी, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं कराई जा रही हैं।

विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष घनश्याम मीणा के निर्देश पर मंगलवार को टूंडला में दो अवैध कालोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। विकास प्राधिकरण के जेई राकेश तोमर ने बताया कि बसई रोड पर रविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह द्वारा विनायक वाटिका के नाम से चार हजार वर्ग मीटर में कालोनी विकसित की जा रही थी। बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग करने पर सड़क, बाउंड्री वाल व अन्य निर्माण को ध्वस्त कराया गया है।  हिमायुपुर से सुहाग नगर चौराहे तक अतिक्रमण को हटाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने